भोपाल। शॉहजहांनाबाद थाना इलाके में स्थित संजय नगर में मुहंबोले भतीजे द्वारा चाचा पर छुरी से हमला कर उन्हें घायल किये जाने का मामला सामने आया है बताया गया है की घायल चाचा ने भतीजे के घर जाकर उसके पेट्रोल चोरी करने की शिकायत की थी इससे गुस्साया आरोपी भतीजा अपने दोस्तों के साथ चाचा की दुकान पर पहुंचा और मारपीट करते हुए छुरी से हमला कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है थाना पुलिस ने बताया कि मनोज कनर्जी पिता स्वर्गीय प्रभु दयाल कनर्जी (42) संजय नगर गोकुलदास चौराहा में रहते हुए किराने की दुकान चलाते हैं बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें दुकान के सामने पेट्रोल की भरी बोतल रखी नजर आई उन्होनें बोतल उठाकर फेंक दी उन्होंने बताया कि उनका भतीजा प्रशांत लोहिया आए दिन पेट्रोल चोरी करता है और उन्हें पहले से ही उसकी ऐसी हरकतो की जानकारी थी मनोज को संदेह था कि प्रशांत ने ही पेट्रोल चोरी कर बोतल दुकान के सामने रखी है वे उसकी शिकायत करने उसके घर जा पहुंचे वहां प्रशांत और उसकी मां केसर बाई के मिलने पर उन्होनें प्रशांत को समझाइश देते हुए आगे से चोरी नहीं करने की बात कही साथ ही उसकी माँ को भी बेटे को समझाने की बात कही इसके बाद वह दुकान लौट आए।
0 Comments