सागर डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में महिला समाज की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ सत्र 2025-2026 के लिए डॉ. सुषमा शुक्ला को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया उनके निर्देशन में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें डॉ.कल्पना शर्मा को अध्यक्ष चुना गया अनुराधा उपाध्याय सचिव बनीं कोषाध्यक्ष का दायित्व रेनू शुक्ला को मिला सहसचिव दीपाली जाट बनीं ओमिका सिंह को पदेन सदस्य चुना गया कार्यकारिणी में डॉ.रितु यादव और शिवानी तोमर को भी शामिल किया गया नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में वर्ष भर चलने वाली गतिविधियों और कार्यक्रमों पर चर्चा हुई इसमें तय हुआ कि पहला कार्यक्रम 28 जुलाई को होगा इसमें सावन गीत और रुद्राभिषेक का आयोजन होगा महिला समाज ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी।
0 Comments