सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले सूबेदार वार्ड में गुरुवार शुक्रवार दरम्यानी रात पुरानी बुराई के चलते चार बदमाशों ने घर में घुसकर युवक को चाकू मारें जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के समय युवक को बचाने आए घायल के भाई और भाभी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की मामले में फरियादी घायल युवक की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(1), 118(1), 331(6), है। 109,3 (5) और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है कोतवाली पुलिस ने बताया कि भरका सूबेदार वार्ड निवासी कृष्णा पिता राजेन्द्र अहिरवार ने थाना में आकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई जिमसें उसने बताया कि वह गुरुवार शुक्रवार दरम्यानी रात करीब साढ़े 12 बजे घर पर परिवार के साथ था इसी दौरान मेरे पड़ोस में रहने वाला ओम अहिरवार अपने दोस्त संजय अहिरवार, महेन्द्र चौरसिया, विवेक रैकवार के साथ आए और ओम अहिरवार ने दरवाजा खटखटाया कर पानी पीने के लिये मगाया, तो मेरी मां ने पानी दे दिया इसी दौरान आरोपी ओम अहिरवार की संजय अहिरवार महेन्द्र चौरसिया उर्फ बच्चा एवं विवेक रैकवार चारों घर के अंदर आ गए और मुझे गालियाँ देने लगे इसी दौरान ओम अहिरवार ने मुझे जान से मारने की नियत से चाकू मारा जो मेरे सीने में लगा मेरा भाई प्रिंस अहिरवार बचाने आया तो भाई प्रिंस अहिरवार के साथ उन्होंने मारपीट कर दी मेरी भाभी वैशाली अहिरवार को विवेक रैकवार ने चाकू मारा जो हाथ की अंगुली में लगा, इस दौरान वह हम लोगों के साथ लगातार मारपीट कर रहे थे हमारे चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य पड़ोसी आ गए और बीच बचाव किया आरोपी जाते समय धमकी दे रहे थे कि आज तो साले बच गए हो अबकी बार जान से खत्म कर देंगे और चारों आरोपी वहाँ से भाग गए पुलिस ने मामले दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को पकड़ लिया है।
0 Comments