विश्वविद्यालय में स्नातक प्रोग्रामों में प्रवेश हेतु प्रथम ऑफलाइन काउंसिलिंग

सभी समर्थ पोर्टल पर स्नातक कोर्स में प्रवेश के इच्छुक पंजीकृत आवेदकों को सूचित किया जाता है कि सत्र 2025-26 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम ऑफलाईन काउंसिलिंग दिनांक 30 जुलाई, 2025 से 01 अगस्त, 2025 तक विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न होगी। काउंसिलिंग हेतु रिर्पोटिंग समय 10:00 AM रहेगा काउंसिलिंग हेतु कट-ऑफ, सीटों की जानकारी काउंसिलिंग स्थल एवं अन्य प्रवेश जानकारी शीघ्र ही विश्वविद्यालय की बेवसाईट पर अपलोड की जायेगी दूरस्थ सुदूर वाले आवेदकों को अपनी यात्रा प्रबंधन उपरोक्त तिथि अनुसार कर लेना अनुमानित है। किन्हीं अपरिहार्य कारणों से काउंसिलिंग स्थल पर विलम्ब से पहुँचने पर वि.वि. जिम्मेदार नहीं होगा आवेदकों को काउंसिलिंग में भौतिक रूप से उपस्थित होना होगा किसी विशिष्ट अपरिहार्य कारण से यदि आवेदक उपस्थित नहीं हो पाते है तब वे उपना प्रतिनिधि भेज सकते है आवेदक प्रवेश संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की बेवसाइट www.dhsgsu.edu.in का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। प्रवेश प्रकोष्ठ के ई-मेल admission@dhsgsu.edu.in तथा फोन (07582-297123) पर भी सम्पर्क कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments