पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय ढाना की तीन छात्राओं को भारत स्काउट गाइड में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, गौर तलब है कि बीते दिनों पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय ढाना की छात्रा शानवी शर्मा, गार्गी गर्ग और नम्रता चौरसिया भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य स्तरीय केम्प के लिए विद्यालय का नेतृत्व करते हुए कटनी में आयोजित केम्प में सम्मलित हुई थी जहाँ इन छात्राओं ने स्कॉउट गाइड के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर राज्य स्तरीय पुरुस्कार के लिए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था,और अपने कुशल नेतृत्व की बजह से राज्य स्तरीय पुरुस्कार प्राप्त किया है,अब यह छात्राएं आगामी सत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए आयोजित केम्प में स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगी छात्राओं की इस उपलब्धि पर पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार,उप प्राचार्य कौशलेन्द्र सिंह,सुशील मिश्रा, राहुल हर्षे,अरुण मिश्रा, मुकेश खटीक, वंशिका सोनकर निधि मिश्रा एवं अन्य शिक्षकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
0 Comments