सागर। रिश्तों को तार तार करने वाले मामले आए दिन सुनने को मिल रहे है जिससे रिश्तों पर से भरोसा उठता जा रहा है ऐसे ही रिश्तों को तार तार करने वाला एक मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां एक पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी के साथ रात में छेड़छाड़ कर दी गनीमत यह रही कि बेटी की आबाज सुनकर मां जाग गई और बेटी को पति से बचा लिया जिसकी शिकायत पीड़िता और उसकी मां ने थाना में की पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता पर पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में किराए से रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने अपनी 13 वर्ष 9 माह की बेटी के साथ थाना में आकर अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जिसमें उसने बताया कि शुक्रवार शनिवार दरम्यानी रात मैं अपने बच्चों के साथ खाना खाकर कमरे में तीनों बच्चियों के साथ सो रही थी उस कमरे में दरवाजा नहीं है पर्दा लगा रहता है रात करीब साढ़े 12 बजे मेरा पति चुपचाप कमरे में आ गया और आकर मेरी बड़ी लड़की जिसकी उम्र 13 साल 9 माह के पास आकर लेट गया और मेरी लड़की का बुरी नियत से मुँह दबाकर छेड़छाड़ करने लगा मेरी लड़की चिल्लाई तो मेरी नींद खुल गई और मैंने पति से बोला कि यह क्या कर रहे हो तो वह वहा से भाग गया जाते समय बोला यदि थाना में रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर दूंगा रात होने पानी गिरने से उस समय थाना रिपोर्ट को नहीं आ पाई थी सुबह घटना की जानकारी मैंने अपने भाई, माँ को बताई फिर मैं अपनी बड़ी बेटी व अपने भाई के साथ थाना रिपोर्ट को आई हूँ।
0 Comments