मोती नगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही में पकड़े गए 9 जुआरी नगदी व ताश जब्त

सागर, दिनांक 19 जुलाई 2025
पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं समाज में अपराधमुक्त वातावरण निर्माण हेतु सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिंहा एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस ने जुए के खिलाफ त्वरित कार्यवाही कर एक बड़ी सफलता प्राप्त की है दिनांक 19.07.2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुभाषनगर क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई दबिश के दौरान 9 व्यक्तियों को ताश के पत्तों एवं नगदी रकम के साथ जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया 52 ताश के पत्ते
₹4950/- नगद राशि मौके से सभी व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



Post a Comment

0 Comments