रेलवे कर्मचारियों के घर चोरों ने धावा बोला

सागर जिले की खुरई में लगातार चोरी की घटनाये सामने आ रही है दो दिनों के अंदर चोरी के दो मामले सामने आ चुके है जहां एक दिन पहले एक रेलवे के रिटायर कर्मचारी के घर चोरी हुई थी ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहा चोरो ने फिर से एक रेलवे कर्मचारी के सुने घर को निशाना बनाया है चोर ने रामनगर कॉलोनी में रहने वाले रेलवे कर्मचारीयो के घरों में सेंध लगा रहे है चोरों ने लगातार दूसरे दिन रिटायर रेल कर्मचारी के सुने घर से जेवरात और नगदी पर हाथ साफ किया है पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है दरअसल रिटायर रेल कर्मचारी की तबियत ख़राब थी इसलिए वह इलाज के लिए अपने बेटे के यहां गया हुआ था इसी का फायदा उठाकर चोरो ने घटना को अंजाम दिया है चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है चोर लगातार रैकी कर सुने मकानों को निशाना बना रहे है लेकिन अभी तक पुलिस इनकी गुत्थी नहीं सुलझा पाई है।

 

 

 


By - sagar tv news

Post a Comment

0 Comments