सागर, दिनांक 20 जुलाई 2025
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “नशे से दूरी है ज़रूरी” विशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत सागर पुलिस द्वारा आज एक प्रभावी और जनसहभागिता आधारित नवाचार करते हुए अभूतपूर्व जन-जागरूकता कार्यवाही की गई पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप तथा समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के नेतृत्व में आज सागर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति का संदेश देने हेतु पुलिस टीमों ने वाहन चालकों,व्यापारियों आमजनों एवं झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में जाकर सीधी संवाद शैली में समझाइश दी सैकड़ों वाहनों पर जागरूकता स्टीकर लगाए गए सागर पुलिस द्वारा तैयार किए गए विशेष संदेश स्टीकर जैसे
🔹 “नशा विनाश की जड़ है”
🔹 “नशे से नहीं, जीवन से जुड़िए”
🔹 “सड़क पर नहीं, सोच में बदलाव लाइए”
इन संदेशों को 8000 से अधिक दोपहिया, चारपहिया एवं वाणिज्यिक वाहनों पर चिपकाया गया, जिससे जनमानस को एक सशक्त,दृश्यात्मक प्रेरणा मिले
झुग्गी-झोपड़ी व सिलम क्षेत्रों में भी की गई जनसंवाद पहल इस अभियान की विशेषता यह रही कि झुग्गी बस्तियों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, व शहर के हाशिए पर रह रहे समुदायों तक भी पुलिस टीमों ने पहुँचकर सीधे संवाद के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।
0 Comments