छिन्दवाड़ा। पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता आई.पी.एस.के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के द्वारा के द्वारा नाबालिको की दस्तयाबी के लिये विशेष अभियान चलाने छिन्दवाड़ा जिले से समस्त थानो को निर्देशित किया गया था जो थाना प्रभारी देहात निरीक्षक जी.एस.राजपूत पुलिस टीम गठित कर नाबालिको की दस्तयाबी हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है प्रार्थिया सरला पति प्रताप यादव निवासी गुरैया ने रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 05.07.2025 सुबह करीबन 11.00 बजे मेरे घर में गुरैया के रहने वाले रितेश यादव एवं उसकी पत्नि आई और कहने लगी कि तुम्हारी लडकी को खाना बनाने तीन दिन के लिये ले जाना है पहले भी वे लोग मेरी लडकी को खाना बनवाने ले गये थे इसलिये मैंने अपनी नाबालिक लडकी को जाने दिया जब तीन दिन तक मेरी लडकी वापस नहीं आई थी जो रिपोर्ट पर थाना देहात में अपराध पंजीबध्द कर
विवेचना में लिया गया था विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र एंव सायबर सेल की मदद से देहात पुलिस ने अपहर्ता को ग्राम नीमखेडा जिला दमोह से दस्तयाब किया था जो पूछताछ पर अपहर्ता द्वारा गुरैया के रहने वाले रितेश यादव एवं उसकी पत्ति निधि यादव के साथ मिल कर सागर की एक महिला दलाल की मदद से अपहर्ता को बरमान में दमोह जिला के कमलेश लोधी को 80 हजार रूपये में बेच दिये थे जो देहात पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता एंव संदेशीलता को देखते हुये तत्काल आरोपियो को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है गिरफ्तार आरोपी रितेश यादव पिता अशोक यादव उम्र 21 वर्ष निवासी गुरैया जिला छिन्दवाड़ा निधी यादव पति रितेश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी गुरैया छिन्दवाड़ा कमलेश लोधी पिता अजुद्दी लोधी उम्र 21 वर्ष निवासी नीमखेडा थाना बटियागढ जिला दमोह।
0 Comments