सागर।आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायका संघ ने पोषण आहार वितरण ट्रेकर एप की विसंगति को लेकर आंगनवाड़ी संघ अध्यक्ष श्रीमति लीला शर्मा के नेतृत्वक में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री मुख्यामंत्री के नाम संबोधन चार सूत्रीय मांगों को लेकर ए.डी.एम को ज्ञापन सौंपा आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिकाएं पहलवान बब्बां मंदिर परिसर में एकत्र हुईं जहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां ज्ञापन उपरान्तम कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्रीमति लीला शर्मा ने कहा कि सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं पर पोषण आहार वितरण ट्रेकर एप का बोझ डालकर उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया है आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिकाएं को दी गई 4जी सिम काम नहीं करती और पोषण आहार ट्रेकर एप के द्वारा हितग्राही की KYC करना एवं ओ,टी,पी समय पर नहीं मिल पाती है जिससे हितग्राहियों के साथ,साथ आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिका परेशान हो रही हैं जिस पर संघ कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए सरकार को चेतावनी देता है कि अगर एक माह की अवधि में पोषण आहार ट्रेकर एप बंद नहीं किया गया तो सागर संभाग के साथ साथ पूरे मध्यिप्रदेश की आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाएं हड़ताल पर चली जायेंगी जिसकी जिम्मेगदारी प्रदेश सरकार की होगी शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि बिना किसी प्रशिक्षण के आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिकाओं पर पोषण आहार ट्रेकर एप का बोझ लादकर प्रदेश की आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिका बहनों को सरकार ने मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी है जबकि आंगनवाडी कार्यकर्ता महिला बाल विकास विभाग के अलावा 8 अन्य विभागों का कार्य पहले से कर रही हैं ज्ञापन में पोषण आहार ट्रेकर एप को बंद करना उम्र सीमा का बंधन समाप्त करने शासकीय वेतनभोगी घोषित करने सहित सहायिका से कार्यकर्ता से सुपरवाईजर के पद पर प्रमोशन करने की मांग की गई ज्ञापन सौपने वालों में राजश्री प्रतिभा,चन्द्र वती,दुर्गा,नीलमणी,नेहा,निधी ममता,सुशमा,स्वाती,माया,रेखा,गीता मनीषा,खुशबू,सविता,जमना,रचना,शिवानी आरती,ललिता,अनुराधा,सरस्वशती,बबीता लक्ष्मीर,रश्मि,सुधा,अकीला,अनीता,उमा सोना,रजनी,सूरज,आशा,क्रांति,हीरा,कीर्ति बर्षा,सुरभी,रचना,संतोष,विमला,कमला ज्योाति,मीना सहित बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित थी ।
0 Comments