डेढ़ माह में 62 गरीबों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध हुआ

सागर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा सागर स्थित कार्यालय में गत 2 जून को आरंभ किए गए रक्त सेवा हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से अब तक 62 गरीबों जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया है जिले के अलावा दमोह और बेगमगंज के मरीजों को भी रक्त उपलब्ध कराया गया है ज्ञातव्य हो कि विगत डेढ़ माह में सागर नगर के सुभाष नगर मछरयाई कांच मंदिर,सदर वार्ड,रामपुरा राजीवनगर,मोतीनगर,राजीव वार्ड,सागर जिले के राजा बिलहरा,परसोरिया,सिरोंजा गढ़ाकोटा,बीना,सड़ेरी नरयावली शाहपुर, सहावन बंडा बरायठा,राहतगढ़ के झंड़ा चौक और मंडी वार्ड, करमपुर,खिमलासा, कला सिमरिया बेगमगंज,बछिया खिरिया दमोह पिपरिया दमोह स्टेशन पथरिया आदि के मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया गया है खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की पहल पर सागर जिले के बीपीएल कार्ड धारक गरीब जरूरतमंदों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से शीघ्रता से हर संभव प्रयास होता है खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर इस वर्ष आयोजित हुए चार दिवसीय रक्तदान शिविर में लगभग 1600 यूनिट रक्तदान हुआ है और पिछले दस सालों में लगभग 14 हजार से अधिक यूनिट रक्तदान हुआ है इसके पश्चात सागर स्थित कार्यालय में रक्त सेवा हेल्पलाइन सेंटर शुरू किया गया है हेल्पलाइन सेंटर का मोबाइल नंबर 9228035418 है जो चौबीस घंटे चालू रहेगा इसके साथ ही एक लैंडलाइन नंबर 262688 पर सम्पर्क किया जा सकता है इमरजेंसी में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के स्वयं के मोबाइल नंबर 9425171211 पर काल, वाट्सएप या एसएमएस किया जा सकता है।


Post a Comment

0 Comments