सागर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सागर जिले में दिनांक 15 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक "नशे से दूरी है जरूरी" शीर्षक से विशेष नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य समाज विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं इस सामाजिक बुराई से दूर रहने हेतु प्रेरित करना है यह राज्य स्तरीय अभियान मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में संपूर्ण प्रदेश में एकरूपता से संचालित किया जा रहा है इसी क्रम में यह कार्यक्रम सम्पूर्ण सागर जोन में पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्रीमती हिमानी खन्ना,रेंज सागर में उप पुलिस महानिरीक्षक सुनील पांडे एवं सागर जिले में पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में चलाया जा रहा है आज दिनांक 15/07/2025 को आयोजित गतिविधियाँ जन जागरूता रैली पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में "नशे से दूरी है जरूरी"अभियान के तहत सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में विशेष आयोजन संपन्न हुआ इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई मार्च पास्ट एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया सेल्फी प्वाइंट बनाकर युवाओं को जागरूकता संदेश साझा करने हेतु प्रेरित किया गया
नशे के खिलाफ जागरूकता हेतु बैनर पोस्टर और रिस्टबैंड वितरण किया गया।
0 Comments