गणित एवं सांख्यिकी विभाग की शोध छात्रा कु.आस्था जैन का सहायक प्राध्यापक के रूप में चयन

सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय  के गणित एवं सांख्यिकी विभाग की शोध छात्रा कु.आस्था जैन का चयन मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इन्दौर द्वारा लिखित एवं साक्षात्कार उपरान्त सांख्यिकी विषय के सहायक प्राध्यापक के रूप में हुआ है कु.आस्था जैन ने सांख्यिकी विषय के समस्त उम्मीदवारों के बीच सर्वोच्च अंक प्राप्त कर अन्तिम चयनित सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया वर्तमान में कु.आस्था जैन विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विषय के वरिष्ठ प्रोफेसर,डॉ.दिवाकर शुक्ला के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं कु. आस्था जैन की इस विशिष्ट उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता एवं विभाग के शिक्षकों सहित स्नेहीजनों ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments