भोपाल। पुराने शहर की टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने एक फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है बदमाश इंद्रा नगर में दहशत फैलाने के लिये खुलेआम तलवार लेकर घूम रहा था पुलिस ने सोमवार को इलाके में उसका जुलूस निकाला इस दौरान आरोपी अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है कहता दिखाई दे रहा था टीआई डीपी सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक इन्द्रा नगर टीला जमालपुरा में रहने वाला फैजान उर्फ चिकना पिता अमीन 40 आदतन बदमाश है रायसेन के कोतवाली थाने से एक चोरी के मामले में फैजान बीते डेढ़ साल से फरार चल रहा था उसकी गिरफ्तारी पर दो हजार का इनाम भी घोषित किया गया था इसके साथ ही बदमाश टीला जमालपुरा थाने के भी दो मामलो में फरार चल रहा था बीती रात मुखबिर से सूचना मिली की फरार बदमाश फैजान इन्द्रा नगर मे तलवार लहराकर दहशत फैला रहा है खबर मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर उसे पकडते हुए उसके कब्जे से धारदार तलवार जप्त कर आर्मस एक्ट का मामला दर्ज कर किया पुलिस ने बताया की बदमाश फैजान थाना टीला जमालपुरा का कुख्यात अपराधी है उसके खिलाफ भोपाल के टीलाजमालपुरा तलैया शाहजहांनाबाद, निशातपुरा, जहांगीराबाद,गांधी नगर, गौतम नगर, हनुमानगंज सहित थाना निवाली जिला बडवानी और कोतवाली रायसेन में हत्या, मारपीट,चोरी,अड़ीबाजी,अवैध हथियार जैसे 22 संगीन मामले दर्ज है बदमाश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसी स्थान से उसका जुलूस निकाला जहाँ वह दहशत फैलाता था।
0 Comments