जब जमीन हुई गर्म एमपी के इस जिले में अजब-गजब मामला

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में रविवार सुबह एक ऐसा मामला सामने आया जिसने स्थानीय लोगों को हैरत में डाल दिया है शहर के जवाहर नगर इलाके में स्थित रिटायर्ड बीमा अधिकारी शिवकुमार अंबेश के घर के पोर्च की फर्श अचानक तपने लगी है यह कोई मामूली गर्मी नहीं थी जिस हिस्से में यह घटना हुई है वहां का तापमान इतना अधिक था कि उस पर रखा गया गुड़हल का फूल कुछ ही क्षणों में मुरझा गया है दरअसल घटना सुबह 8 बजे उस वक्त सामने आई जब शिवकुमार की पत्नी पद्मश्री अंबेश रोज़ की तरह पोर्च की सफाई कर रही थीं तभी उन्होंने महसूस किया कि फर्श का एक लगभग 35 वर्ग फीट का हिस्सा असामान्य रूप से गर्म है शुरू में उन्होंने इसे नजरअंदाज किया लेकिन जब तापमान बढ़ता गया तो उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी है रीवा से पहुंची सहायक भौमिकी विशेषज्ञ वंदिता प्रजापति जिला खनिज अधिकारी एसपी सिंह और वैज्ञानिक डॉ.राहुल द्विवेदी ने गैस डिटेक्टर से पूरे क्षेत्र की जांच की है जांच में अमोनिया की मात्रा सामान्य से भी कम (1PPM) पाई गई है फर्श का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक था जांच के बाद में पता चला कि फर्श के नीचे बिजली की अर्थिंग लाइन जा रही थी जिसमें हाल ही में गरज-चमक वाली बारिश के चलते फॉल्ट आ गया था इसी वजह से वह हिस्सा लगातार गर्म होता जा रहा था हालांकि घटना को लेकर शहर में दिनभर चर्चा का माहौल रहा है।

Post a Comment

0 Comments