सागर। शहर के कई इलाकों से पकड़े गए अलग अलग प्रजाति के सांप अब आजाद है क्योंकि सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा ने सांपों को पकड़ कर शहर से दूर जंगल में आजाद कर दिया है इनमें बेहद जहरीले प्रजाति के सांप जिसे चलती फिरती मौत भी कह सकते है जैसे रसल वाइपर, कॉमन करेत ब्लैक कोबरा घोड़ा पछाड़ और गुहेरो को वन विभाग की मौजूदगी में दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ा है जिस जगह से सांपों को पकड़ा गया ज्यादातर लोगों के घर मकान रहे है और कुछेक घरों के आस पास बने बरामदे या खाली पड़ी जगह के है हाल ही में जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से सांप को पकड़ा था अन्य जगहों से जहरीले गुहेरो को भी पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया है इस मौके पर दक्षिण वन मंडल की टीम शामिल रही।
0 Comments