श्रीनगर।कश्मीर में भारी बारिश से बुधवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है जम्मू-कश्मीर सूचना एवं जनसंपर्कविभाग ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि पहलगाम और बालटाल बेस कैंप से यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है पोस्ट में लिखा है कि पहलगाम और बालटाल से अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है कश्मीर के संभागीय आयुक्त ने बताया कि बुधवार सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बालटाल और
नुनवान चंदनवाड़ी दोनों आधार शिविरों से यात्रा शुरू नहीं हो पाई अब तक 3.93 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई कि गुरुवार को जम्मू के भगवती नगर यात्रा शिविर से भी कोई यात्री जत्था रवाना नहीं किया जाएगा सूचना एवं जनसंपर्कविभाग ने डिविजनल कमिश्नर के हवाले से बताया गया है कि यात्रा मार्गों पर खराब मौसम के कारण आधार शिविरों से श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई है इसलिए यह फैसला लिया गया है कि गुरुवार को जम्मू से किसी भी जत्थे को आगे नहीं भेजा जाएगाश्रद्धालुओं को स्थिति की जानकारी समय-समय पर दी जाती रहेगी।
0 Comments