सागर। जिले की एक 28 वर्षीय महिला ने युवक पर नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है महिला का कहना है कि जब शाहगढ़ थाने में शिकायत की ती सुनवाई नहीं हुई इसके बाद उसने शनिवार को एसपी कार्यालय और महिला थाने में शिकायती आवेदन दिया है पुलिस ने मामला जांच में लिया है पीड़िता ने बताया कि मीना नाम की महिला उसकी सहेली है वह उसे अपनी बहन के बेटे के जन्मदिन समारोह में ले गई थी वहां फैजल खान नाम का युवक भी आया था लौटते समय उसने कार से मीना और उसे घर छोड़ने की बात कही रास्ते में फैजल ने पीने के लिये पानी दिया जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई महिला का आरोप है कि फैजल उसे मीना के घर छोड़कर चला गया होश आने पर उसे लगा के साथ कुछ गलत हुआह अगले दिन फैजल खान का फोन आया फोन कर शाहगढ़ बुलाया और वहां उसका अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया महिला के मुताबिक जब उसने विरोध किया तो युवक ने मारपीट की और उस पर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया महिला का कहना है कि वह शाहगढ़ थाने शिकायत लेकर गई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई इसके बाद उसने एसपी कार्यालय और महिला थाने में फैजल खान मीना समेत अन्य के खिलाफ आवेदन देकर सख्त कार्यवाही की मांग की है शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि करीब एक महीने पहले महिला थाने आई थी पूछने पर उसने कोई स्पष्ट शिकायत नहीं बताई महिला आरक्षक को भेज कर भी जानकारी लेने की कोशिश की गई लेकिन वह बिना कुछ बताये लौट गई।
0 Comments