छतरपुर। बमनौरा थाना क्षेत्र के रामटौरिया पुलिस चौकी क्षेत्र से अंधे प्रेम का एक मामला सामने आया है दरअसल शादी के 25 साल बाद दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई है अब उसका पति अपने बच्चों के साथ पुलिस से पत्नी की तलाश के लिए गुहार लगाता घूम रहा है
पीड़ित ने बताया कि वह अपने बच्चों एवं बुजुर्ग माता-पिता के गुजरात राज्य के मोरबी शहर में रहकर मजदूरी करता है गांव में घर पर उसकी पत्नी 43 वर्ष अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी इसी दौरान उसका गांव के युवक से प्रेमसंबंध बन गए और वह अपने दौनों बच्चों को छोडकर प्रेमी के साथ भाग गई इसकी सूचना मिलने पर वह गांव में लौटकर आया है उसने बताया कि पत्नी घर में रखे रुपए, सोने-चांदी के सारे आभूषण लेकर भागी है उसका कहना है कि रामटौरिया गांव के ही कुछ युवकों के द्वारा मेरी पत्नी को भगाया गया है इसमें दो-तीन लोगों का हाथ है उसने चैकी में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
0 Comments