सागर। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में नगर निगम सागर ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लगातार पांचवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है नगरीय विकास एवं आवास विभाग मप्र शासन द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक शत प्रतिशत निराकरण करने पर पूरे प्रदेश की 16 नगर निगमों में 96.97 अंक प्राप्त कर ए-ग्रेड के साथ ही मध्यप्रदेश में पाचवी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रति माह 16 नगर निगमों की सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण प्रक्रिया का आंकलन किया जाता है इस आंकलन में सागर नगर निगम ने 96.97 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पुनः प्रथम स्थान प्राप्त किया है निगमायुक्त राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में नगर निगम के इतिहास में पहली बार यह उपलब्धि प्राप्त हुई है कि लगातार पाचवी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है
निगमायुक्त द्वारा प्रतिमाह की जाती हैं सतत मॉनिटरिंग नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की निराकरण प्रक्रिया की प्रतिमाह नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा संबंधित विभागों की शिकायतों का समय सीमा में संतोषजनक समाधान कराया जा रहा है निगमायुक्त के कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि सागर नगर निगम के इतिहास में प्रदेश में अपनी पहचान को और अधिक मजबूत करते हुए नागरिको की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी ढंग से समाधान सुनिशित करते हुए प्रदेश में लगातार पांचवीं बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का उदहरण पेश किया है।
0 Comments