पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मंदिर चोरी का खुलासा

दिनांक 19.07.2025 को हिगलाज माता मंदिर शाहगढ़ में पदस्थ पुजारी  बालकिशन यादव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि प्रातःकाल पूजा करने के दौरान उन्होंने देखा कि मुख्य प्रतिमा के पास स्थित दुर्गा जी की पीतल निर्मित प्रतिमा अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है उक्त रिपोर्ट पर थाना शाहगढ़ में अपराध क्रमांक 218/25, धारा 331(1), 305(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना प्रारंभ की गई थाना शाहगढ़ पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई प्रतिमा व अन्य सामान बरामद किया गया पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में खलमंत्रा मंदिर शाहगढ़ की दान पेटी तोड़कर दान राशि चोरी करना भी स्वीकार किया
गिरफ्तार आरोपी सरताज पिता अब्बास खान,उम्र 29 वर्ष,निवासी बिजावर,जिला छतरपुर साबिर पिता अजीज खान,उम्र 20 वर्ष, निवासी बिजावर, जिला छतरपुर
गिरफ्तारशुदा आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments