सागर केंट एरिया का नगर निगम में प्रस्तावित विलय

सागर। रक्षा मंत्रालय, केंटोनमेंट बोर्ड छावनी परिषद के सिविल एरिया का नगर निगम में विलय प्रस्तावित है उक्त विलय संबंधी कार्यों हेतु कलेक्टर के निर्देशानुसार गठित समिति द्वारा स्थल निरीक्षण कर मौका सत्यापन सर्वे कार्य के परिपेक्ष्य में नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी  लिमिटेड राजकुमार खत्री की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी कार्यालय में बैठक आहूत की गई छावनी परिषद के नामित सदस्य प्रभुदयाल पटेल आर्मी स्टेशन हेडक्वार्टर के प्रतिनिधि हवलदार एस आर साई डीईओ भोपाल कार्यालय से एसडीओ पवन त्यागी सब इंजिनियर केंटोनमेंट बोर्ड सागर मिलिंद सिंह सहित तहसीलदार सागर नगर निगम के इंजीनियर्स आदि की उपस्थिति में हुई इस बैठक में केंट के लगभग 4 हजार एकड़ कुल क्षेत्रफल में कृषि लीज क्षेत्र सिविल रहवासी क्षेत्र आरक्षित क्षेत्र अतिक्रमण क्षेत्र आदि विभिन्न प्रकार के वर्तमान भूमि उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई केंट के कुल एरिया में से नगर निगम में विलय हेतु प्रस्तावित क्षेत्रफल का स्थल निरीक्षण कर मौका सत्यापन सर्वे कार्य प्रारम्भ करने का निर्णय सर्वसम्मती से इस बैठक में लिया गया बैठक के पश्चात निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने छावनी परिषद के नामित सदस्य प्रभुदयाल पटेल एवं उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों के साथ केंट क्षेत्र अंतर्गत कगदयाऊ घाटी रोडके आसपास एवं जोगर्स पार्क के आगे कृषि क्षेत्र पर पहुंचकर मौका सत्यापन सर्वे कार्य प्रारम्भ किया निगमायुक्त ने स्थल निरीक्षण के दौरान उक्त कृषिलीज भूमि पर बने मकानों में कुल रहवासियों की संख्या उनके बोटर कार्ड आधार कार्ड आदि लीगल डॉक्युमेंट देखने सहित विभिन्न जानकारियां ली।

Post a Comment

0 Comments