मोतीनगर पुलिस ने कार से ले जा रही 8 पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

सागर। मौतीनगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार गुरुवार की दरम्यानी रात थाना क्षेत्र में कार से ले जा रहे 8 पेटी अवैध शराब जब्त की है पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि बुधवार गुरुवार की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना प्राप्त प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति सुनहरे रंग की कार एमपी 09 सीबी 1412 में बड़ी मात्रा में देशी मसाला शराब लेकर बदोना रजौआ रोड ग्राम बदोना की ओर आ रहा है उक्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया जिसमें एसआई गौरव गुप्ता आरक्षक लखन,दीपक कुमार, गुड्डु शर्मा, चंदन बिल्थरे,मंजीत को शामिल किया गया टीम के साथ बताये गए स्थान पर घेराबंदी की गई कुछ समय बाद बताई गई कार आती दिखाई दी जिसे रोककर पुलिस वाहन चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम चंद्रशेखर पिता शंकरलाल साहू निवासी मोहननगर वार्ड कार की डिग्गी की तलाशी में खाकी रंग के कार्टून पाए गए जिनमें कुल 400 पाव 72 लीटर देशी मसाला शराब रखी हुई थी पकड़ी गई अवैध शराब की अनुमानित कीमत 40 हजार रुपए आंकी गई जबकि जब्त कार एवं अन्य सामग्री मिलाकर कुल जब्त संपत्ति तीन लाख रुपए के आसपास है पूछताछ में आरोपी शराब के परिवहन अथवा भंडारण का कोई वैध लाइसेंस नहीं प्रस्तुत कर सका उन्होंने बताया कि थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई निश्चित रूप से अपराध नियंत्रण की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Post a Comment

0 Comments