गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा वृक्षारोपण किया गया इस कार्यक्रम में बरगद बहेड़ा और मधुकामिनी आदि के पौधे लगाए गये कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार तिवारी,प्रो.अम्बिकादत्त शर्मा, प्रो.अजीत जायसवाल,डॉ.नरेन्द्र कुमार बौद्ध एवं शोधार्थी व कर्मचारी शामिल हुए वृक्षारोपण के लिए वृक्ष,उर्वरक इत्यादि की व्यवस्था गवेषणा संस्थान के अध्यक्ष मनोहरलाल चौरसिया ने की इस अवसर पर भारतीय परम्परा में गुरु की अवधारणा पर एक चर्चा का भी आयोजन किया गया इसमें शिवसूत्र में गुरु के स्वरूप पर विचार-विमर्श किया गया इसमें गुरु को उपाय के रूप में समझने का प्रयास किया गया परिचर्चा में दर्शनशास्त्र विभाग के सभी शिक्षकों और शोधार्थियों ने भाग लिया उल्लेखनीय है कि गुरु पूर्णिमा को वेदव्यास की जयन्ती के रूप में मनाया जाता है कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.अनिल कुमार तिवारी ने की इसका समापन धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
0 Comments