सागर। शहर समेत जिले में ठगो की संख्या बढ़ती जा रही हैं आए दिन ठगी के मामले थानों में दर्ज हो रहे है ऐसा ही एक मामला मकरोनिया थाना से सामने आया है जहां एक वृद्धा के एटीएम से ठग ने 40 हजार रुपए निकाल लिए जिसकी शिकायत वृद्धा के बेटे ने थाना में जाकर दी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है पुलिस ने बताया कि दीनदयाल नगर निवासी फरियादी शशिकांत ज्योतिषि पिता जमना प्रसाद ज्योतिषी ने थाना आकर रिपोर्ट लिखवाई जिसमें उसने बताया कि मेरी मां श्रीमति गीता का बैंक खाता एसीबीआई यूर्निवसिटी ब्रांच में है बुधवार के सुबह करीब 9 बजे मैं अपनी मां का एटीएम कार्ड लेकर बंसल अस्पताल के सामने अश्वनी मेडीकल के पास स्थित एसबीआई एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया था मैंने जैसे ही एटीएम कार्ड मशीन में डाला तो एटीएम कार्ड उसी में फंस गया काफी प्रयास के बाद भी कार्ड बाहर नहीं निकला तब मैंने बूथ के अंदर लगे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया तब मुझसे कहा गया कि हमारे इंजीनियर करीब 10 बजे आएंगे और उनके द्वारा कार्ड निकाल दिया जाएगा उस समय बूथ पर मेरे अतिरिक्त अन्य दो लड़के और थे संभवत उन्होने मेरा पिन कोड देख लिया होगा मैं कार्ड मशीन में ही फंसा छोड़कर बाहर आ गया घर पर मेरे मोबाइल पर दस-दस हजार रुपए निकलने के चार मैसेज आए मैं तुरंत ही पौने 10 बजे एटीएम बूथ पर गया तो मेरा कार्ड एटीएम मशीन में नहीं मिला पास स्थित पान की दुकान पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक एटीएम कार्ड छोड़ दिया गया
0 Comments