दिनांक 07.07.2025 को थाना पर सूचना प्राप्त हुई की राजेश पिता रामप्रसाद बंसल उम्र 40 साल निवासी सुल्तानगंज जिला रायसेन हाल निवासी तुलसी नगर वार्ड जिला सागर को अफसरा टाकीज के पास दो व्यक्तियों द्वारा चाकू से गंभीर रूप से मारपीट कर दी है जिससे फरियादी को पेट में जांघ में एवं शरीर के अन्य नाजुक भागों में गंभीर चोटें आई हैं यदि प्राथमिक उपचार नहीं मिला तो घायल की जान जा सकती है
थाना प्रभारी कैंट रोहित डोंगरे द्वारा के निर्देशानुसार तत्काल थाना से पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर घायल को घटनास्थल से प्राथमिक उपचार देते हुये प्राईवेट वाहन की मदद से राजेश बंसल को इलाज हेतु बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में भर्ती कराया गया आहत राजेश की ओर से अनीता सेन निवासी सुल्तानगंज द्वारा आरोपी कपिल बंसल एवं एक अन्य नाबालिक अपचारी के विरोध थाना कैंट जिला सागर में एफआईआर दर्ज कराई गई फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपीगम पर एक राय होकर हत्या का प्रयास करने गाली गुफ्तार करने संबंधी अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही शुरू की गई आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई जो पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण एंव मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये प्रकरण के सभी आरोपीगण कपिल बंसल एवं एक अपचारी नाबालिक को गठित टीम को आरोपीगण को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई हैं आरोपी एवं अपचारी को संबंधित न्यायालय पेश किया गया जिन्हे केन्द्रीय जेल सागर एवं बाल संप्रेषण गृह सागर में दाखिल किया गया है सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट रोहित डोंगरे, उनि के एल ठाकुर,उनि संजय बामनिया आर.भानू प्रताप चौधरी अमन, श्रीकांत चौबे, विनोद यादव, रोहित पटैल, विशाल रावत का सराहनीय योगदान रहा हैं।
0 Comments