भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ की पहली महिला महानिदेशक डीजी नियुक्त किया गया है वह वर्तमान महानिदेशक मनोज यादव के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी संभालेंगी केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सुश्री मिश्रा की 31अक्टूबर 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति तक डीजी, आरपीएफ के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है आईपीएस मिश्रा वर्तमान में भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक एडीजी चयन के पद पर तैनात हैं।
0 Comments