नई दिल्ली। यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को बड़ी राहत मिली है भारत सरकार के प्रयासों के कारण फिलहाल यमन प्रशासन ने उनकी सजा को टाल दिया है निमिषा प्रिया के वकील और परिजनों को समय दिया गया है कि वे मृतक तलाल अबदो मेहदी के परिवार से डील कर सकें उन्हें ब्लड मनी लेने के लिए राजी कर सकें ताकि प्रिया की सजा माफ हो सके मंगलवार सुबह 10-30 बजे बैठक थी इसके बाद यह फैसला हुआ है इस मीटिंग में केरल के एक मुफ्ती अबू बकर मुसलियार के दोस्त शेख हबीब उमर भी मौजूद थे अब तक यमन की अदालत पर तय था कि निमिषा को 16 जुलाई को सजा-ए-मौत दी जाएगी, लेकिन अब फांसी टाल गई है इस मामले में भारत सरकार की ओर से हर संभव प्रयास हो रहे थे कि किसी तरह निमिषा प्रिया की जान बचाया जाए अब तक मामले में कोई ठोस सफलता नहीं मिली थी, लेकिन अब सरकार के प्रयासों से निमिषा प्रिया और मृतक तलाल आबदो मेहदी के परिवार को किसी डील तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय देने पर सहमति बनी है मृतक का परिवार अब तक ब्लड मनी लेने के लिए राजी नहीं हुआ है भारत सरकार के सूत्रों ने बताया कि मामला संवेदनशील है और औपचारिक तौर पर कोई कदम उठाना थोड़ा मुश्किल था इसके बाद भी यमन में मौजूद दूतावास और विदेश मंत्रालय ने प्रयास किए और अब सजा को टालने में सफलता मिली है।
0 Comments