ऊपर सोते रहे और नीचे रखे लाकर से अज्ञात चोर लाखों रुपए चोरी कर ले गए

सागर। मकरोनिया थाना में आने वाले गौरनगर में स्थित प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ब्रांच में कर्मचारी सोते रहे और नीचे रखे लाकर से अज्ञात चोर लाखों रुपए चोरी कर ले गए जिसकी शिकायत ब्रांच मेनेजर ने मकरोनिया थाना में की पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है पुलिस ने बताया फरियादी लखन पिता शोभालाल साहू निवासी ग्राम गोरा खुर्द थाना बंडा ने थाना में आकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमें उसने बताया कि मैं यूएफआईएन क्रेडिट सोलुशन प्राइवेट लिमिटेड ब्रांच आफिस गौरनगर में एरिया मेनेजर के पद पर कार्यरत हूं मेरे आफिस के स्टाफ जिसमें ओडीटर दीपक लकड़े ओडीटर अमित झां असिस्टेन्ट ब्रांच मैनेजर शाहरूख खान आफिस के प्रथम तल पर कमरे में सो रहे थे लॉकर नीचे हाल मे रखा था सोमवार को ब्रांच मैनेजर राजेश राज के द्वारा रात करीबन सवा दो बजे मुझे फोन पर बताया कि कंपनी का कलेक्शन लॉकर से चोरी हो गया है फिर मैंने कलेक्शन मैनेजर रतनेश कुमार को फोन कर बताया कि मेरे पास ब्रांच मैनेजर का फोन आया था उनने मुझे बताया कि कलेक्शन लॉकर में चोरी हो गया है जिसमें करीबन 1 लाख 92 हजाक 615 रुपए शनिवार रविवार के ग्राहक के कलेक्शन के थे जिसमें 2000 रुपए आफिस मेन्टीनेस के थे इस तरह कुल 1 लाख 94 हजार 615 रुपये लॉकर के अंदर रखे थे जिन्हे कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह करने के बाद बुधवार को रिर्पोट करने थाना आया हूं।


Post a Comment

0 Comments