डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में स्थापित गौर पीठ एवं गौर संग्रहालय समिति की एक संयुक्त बैठक कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता कीअध्यक्षता में गौर समिति कक्ष में आयोजित की गई. आयोजन में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे बैठक में गौर पीठ की गतिविधियों को आगे बढ़ाने, गौर पीठ के हेतु दान के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने और गौर पीठ के लिए प्राप्त राशि के सदुपयोग गौर संग्रहालय के स्वरुप को भव्य आकार देने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई इस अवसर पर समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा कि डॉ. गौर ने इस विश्वाविद्यालय की स्थापना की जिससे हम कभी उऋण नहीं हो सकते हम सबका नैतिक दायित्व है कि हम डॉ. गौर को स्मृति में रखते हुए उनके संकल्पों एवं उनके सामाजिक और साहित्यिक योगदानों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करे उन्होंने कहा कि विदेशों में भी ऐसे लोग हैं जो सागर शहर और डॉ गौर के प्रति अपनी श्रद्धा रखते हैं उनको गौर पीठ से जोड़ने के लिए एन आर आई प्रकोष्ठ का गठन किया जाना चाहिए. डॉ गौर पर आधारित एक फ़िल्म बनाई जाए जिसका व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किया जाए. डॉ गौर के योगदान के क्षेत्रों से जुड़े हुए विद्वानों एवं संस्थाओं को जोड़कर उन्हें आमंत्रित किया जाए ताकि संबंधित क्षेत्र में डॉ गौर के योगदान को व्यापक स्तर पर सबके सामने लाया जा सके उन्होंने यह भी कहा कि डॉ गौर ने बुद्धिज्म पर भी कार्य किया है ऐसे में हमें श्री लंका जापान जैसे देशों की संस्थाओं से जुड़कर उनके योगदान को रेखांकित करने वाले पक्षो पर चर्चा कर सहयोग एवं समन्वय के साथ गौर पीठ को सशक्त एवं समृद्ध बना सकते हैं उन्होंने क्राउड फंडिंग का भी सुझाव दिया इस अवसर पर कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता ने कहा कि डॉ.गौर के संकल्पों को पूरा करने की दिशा में विश्वविद्यालय अपनी भूमिका निभा रहा है गौर पीठ को और अधिक समृद्ध करने के लिए कई समितियों का गठन किया गया है ताकि लोग प्रेरित होकर गौर पीठ से जुड़कर अधिक से अधिक सहयोग करें. उन्होंने भी अपील की कि गौर पीठ हेतु दान के लिए विश्वविद्यालय का मंच सदैव खुला है
कुलपति एवं मुख्य अतिथि रघु ठाकुर सहित सभी अतिथियों ने गौर संग्रहालय जाकर अवलोकन किया जिसमें उन्होंने संग्रहालय के विभिन्न प्रभागों का भ्रमण कर वहां की जानकारी भी ली।
0 Comments