थाना केंट द्वारा एक विशेष टीम गठित कर क्षेत्र के चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं दबिश कार्यवाही की गई
दिनांक 21.07.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे फाटक के पास एक युवक बटनदार चाकू लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है जो गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है सूचना पर थाना प्रभारी केंट निरीक्षक रोहित डोंगरे द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए स्टाफ के साथ तत्काल दबिश दी गई मौके से आरोपी राहुल पिता बाबूलाल बंसल (धानक) उम्र 24 वर्ष निवासी रेलवे स्टेशन के पास थाना केंट को गिरफ्तार कर उसके पास से बटनदार चाकू जब्त किया गया आरोपी के विरुद्ध धारा 25(2) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया हे
शांति भंग करने वालों पर भी की गई कार्यवाही उसी दिन यानी 21.07.2025 को एक अन्य सूचना के अनुसार एक होटल सदर के पास दो व्यक्ति आपस में लड़-झगड़ कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे सूचना पर तत्काल थाना केंट पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया आरोपी सफीक एवं वसीम मकरानी, दोनों निवासी सदर, थाना केंट को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर प्रशासनिक शांति व्यवस्था बहाल की गई आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
0 Comments