सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के अभिमंच सभागार में 31 जुलाई 2025 को प्रातः11:30 बजे से 5.30 तक विश्वविद्यालय की महिला शिक्षकों महिला अधिकारियों कर्मचारियों महिला शोधार्थियों छात्राओं परिसर में आवासरत महिलाओं एवं महिला सुरक्षा कर्मियों स्वच्छता कर्मियों हेतु विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम की संरक्षिका कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता हैं मुख्य अतिथि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली की महिला कार्य प्रमुख श्रीमती शोभा पैठणकर होंगी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.एस पी उपाध्याय करेंगे
स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को लेकर कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें स्वास्थ्य केंद्र द्वारा शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की गई इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर सजगता आवश्यक है इसलिए यह शिविर महिलाओं के स्वास्थ्य पर केन्द्रित हैं आमतौर पर महिला स्वास्थ्य को लेकर लोग नजर अंदाज करते हैं महिलायें स्वयं भी जागरूकता के अभाव में कई बीमारियों से ग्रसित हो जाती हैं इसलिए विवि परिसर के छात्राओं के साथ-साथ महिला शिक्षक,अधिकारियों, कर्मचारियों पर केंद्रित इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है डॉ.अभिषेक जैन ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में लिवर फाइब्रो स्कैन फैटी लिवर की जाँच लिपिड प्रोफाइल वसा सम्बन्धी परीक्षण ईसीजी हृदय रोगों की जाँच रक्त शर्करा (Blood Sugar) रक्तचाप माप, हिमोग्लोबिन जांच (एचबी) इत्यादि की जाँचें एवं अन्य आवश्यकता अनुसार परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किये जायेंगे साथ ही, स्त्री स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं जैसे स्वस्थ जीवनशैली,पोषण माहवारी स्वास्थ्य,मानसिक संतुलन, स्त्री रोगों की समय रहते पहचान और उनकी रोकथाम पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया है कार्यक्रम के समन्वयक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अभिषेक कुमार जैन,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.किरण माहेश्वरी एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ.भूपेन्द्र कुमार पटेल हैं ।
0 Comments