भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने 24 वर्षीय युवती की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है युवती उस समय छात्रा थी तबआरोपी ने तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण किया बाद में जब युवती ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी ने शादी करने से मना करते हुए उससे संपर्क तोड़ लिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया की 6 साल पहले वो निशातपुरा इलाके में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी उसी दौरान उसकी पहचान आरोपी शुभम भारती से हुई शुभम भी उसी के गांव का रहने वाला है इस कारण जल्द ही उनके बीच खासी दोस्ती फिर प्रेम प्रसंग शुरु हो गया युवती का आरोप है कि करीब तीन साल पहले शुभम ने मौका पाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना डाले पीड़िता ने उसका विरोध करते हुए उसकी करतूत परिवार वालो को बताने के साथ ही पुलिस में शिकायत करने बात कही तब शुभम ने उससे कहाँ की वह उससे प्यार करता है और नौकरी मिल जाने पर जल्द ही उससे शादी कर लेगा।
0 Comments