"नशे से दूरी है जरूरी"अभियान केअंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विद्यालय पहुँचकर छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई एवं उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर पंपलेट वितरित किए गए साथ ही कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी की गई इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे उक्त अभियान पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सघन रूप से चलाया जा रहा है अभियान का उद्देश्य युवा वर्ग को नशे की प्रवृत्तियों से दूर रखकर एक स्वस्थ और सशक्त समाज की स्थापना करना है उक्त कार्यक्रम में थाना सिविल लाइन से उप निरीक्षक मनीषा तिवारी सहायक उप निरीक्षक वीएस कारोलिया एवं स्कूल की तरफ सेस्कूल प्रिंसिपल सविता मिश्रा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments