वर्ष 2014 से फरार स्थायी वारंटी को नरयावली पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना नरयावली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राहतगढ़ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नरयावली निरीक्षक कपिल कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा वर्ष 2014 से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया नाम रिंकू उर्फ सत्यनारायण पिता गोपीलाल साहू
आयु 34 वर्ष स्थायी पता ग्राम लुहर्रा, थाना नरयावली वर्तमान पता शारदा पुश्ती, इंदौर आरोपी के विरुद्ध न्यायालय जेएमएफसी सागर न्यायाधीश श्रीमती आयुषी उपाध्याय द्वारा प्रकरण क्रमांक 5800/2014 धारा 294, 323, 341, 506 भारतीय दंड संहिता में स्थायी वारंट जारी किया गयाथा दिनांक 18.07.2025 को नरयावली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को इंदौर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया एवं उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।


Post a Comment

0 Comments