सागर।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार तेहनगुरिया ने बताया कि यात्री बसों के 20 अस्थायी परमिटों के आवेदन पत्रों का कार्यालयीन सूचना पटल पर प्रकाशन उपरांत शुक्रवार को सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सागर के सभाकक्ष में सुनवाई की गई उक्त सुनवाई में आवेदक एवं आपत्तिकर्ता पक्ष समर्थन हेतु उपस्थित हुए उल्लेखनीय है कि मार्ग दमोह से छतरपुर दमोह से जबलपुर सागर से जबलपुर,जबलपुर से भोपाल,जबलपुर से सागर,सतना से टीकमगढ़ जैसे लम्बी दूरी के मार्गो पर संचालन हेतु अस्थायी अनुज्ञापत्रों के आवेदन प्राप्त हुए थे सुनवाई सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर द्वारा की गयी यह सुनवाई प्रातः 11:00 बजे से प्रांरभहोकर दोपहर 12:00 बजे तक संचालित हुई बैठक में आवेदक एवं आपत्तिकर्ताओं के तर्को को सुना गया इसके पश्चात् ही समस्त प्रकरणों का गुण दोषों के आधार पर निराकरण किया गया मोटरयान अधिनियम के तहत् अस्थायी अनुज्ञापत्र जारी किये जाने वाले आवेदनों में कमियां पाये जाने एवं आवेदक व आपत्तिकर्ताओं के द्वारा समक्ष में दिये गये कथनों एवं अस्वस्थ व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा को रोकने के लिए समस्त प्रकरणों को निरस्त किया गया तथा संबंधितों को सूचित किया गया।
0 Comments