कारिडोर की फुटपाथ पर दो बच्चों को बैठाकर महिला तालाब में कूंदी

सागर। तालाब पर बने कारिडोर से शुक्रवार की देर शाम एक महिला अपने दो बच्चों को कारिडोर के फुटपाथ पर बैठाकर खुद तालाब में छलांग लगा दी महिला को कूदता देखते ही लोगों की भीड़ उक्त स्थान पर लग गई कुछ जागरुक युवक युवतियों और महिलाओं ने तोलियां साड़ी दुप्पटा आदि तुरंत बांधकर तालाब में डाल दिया जिसे महिला ने पकड़ लिया जिससे उसकी जान बच गई महिला के तालाब में कूदने की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को बचाने का प्रयास शुरू किया जिसके बाद गोपालगंज थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और महिला को बचाने के प्रयास शुरू किए इससे पहले ही कोतवाली थाना पुलिस ने दो नाव घटनास्थल पर बुला ली गई थी जिनकी मदद से महिला को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका जिसके बाद महिला तो तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया साथ ही पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है जानकारी के अनुसार महिला बण्डा क्षेत्र की बताई जा रही है जो अपने दो बच्चों के साथ किसी मामले को लेकर पुलिस के पास आई थी जिसके बाद उसने यह कदम उठाया वह किस मामले को लेकर आई थी और उसको क्या समस्या थी इसकी जानकारी नहीं हो सकी बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता जैसीनगर में रहते है और वही काम करते है। 

Post a Comment

0 Comments