सागर। 21 जून विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया योगाभ्यास शिविर में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया कार्यक्रम प्रभारी एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल व पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से विधायक शैलेंद्र जैन के मार्गदर्शन में योग अभ्यास किया योगाभ्यास के दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने शीर्षासन किया जिनका विधायक शैलेंद्र जैन सहित उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं ने उत्साह वर्धन किया।योगाभ्यास उपरांत जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भाजपा द्वारा 17 से 19 जून तक मंडल स्तर एवं 20 जून को जिला स्तर पर योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। 21 जून को होने वाले अंतराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी भाजपा अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी।उन्होंने सभी जिला वासियों से योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में शामिल होने एवं नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी 21 जून विश्वयोग दिवस पर सागर के पी.टी.सी.मैदान में आयोजित सामूहिक योग शिविर एवं सुबह 9 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित योग शिविर में शामिल होंगे!
0 Comments