धर्म के मार्ग पर चलने से ही जीवन के कष्ट दूर होंगे

मालथौन। धर्म के मार्ग पर चलकर ही अपना जीवन और परिवार को सुखी रखा जा सकता है समाज में धीरे-धीरे धर्म के अनुकूल आचरण कम हो रहा है और यही सारे कष्टों का कारण हैं यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री,खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने श्रीराम महायज्ञ एवं श्री राम कथा के आयोजन स्थल पर व्यक्त किए मालथौन के श्री केसरी मंदिर बगौनिया में आयोजित श्री राम कथा में व्यासपीठ पर विराजमान महामंडलेश्वर स्वामी चंद्रशेखर गिरी जी महाराज एवं उपस्थित संतों को नमन करते हुए विधायक भूपेन्द्र सिंह ने पं. सुनील शास्त्री जी सहित आयोजनों को हृदय से धन्यवाद दिया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत, शिव पुराण,रामचरित मानस सहित सभी हिन्दू धर्म ग्रंथ एक ही बात का संदेश देते हैं कि मनुष्य को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। धर्म के अनुरूप हमारा आचरण होना चाहिए समय और समर्पण होना चाहिए जो धीरे-धीरे कम हो रहा है यही सारे कष्टों का कारण हैं जैसे जैसे धर्म के मार्ग से हटेंगे,जीवन में कष्ट बढ़ेगे अभिमन्यु का उदाहरण देते हुए पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि शिशु के पेट में आने से पहले ही मॉं का धर्म शुरू हो जाता है बच्चे को पाल पोसकर बढ़ा करने की अपेक्षा मॉं का धर्म अपने बच्चे को संस्कार देना है अगर बच्चे में संस्कार है तो घर में सब कुछ अच्छा होगा उन्होंने कहा कि जब मॉं के पेट में बच्चा हो तो फालतू के सीरियल बिलकुल भी न देखें बल्कि धर्म की बातें सुनें, धर्म की किताबें पढ़ें ईश्वर की आराधना करें और यह सब भक्ति भाव से होना चाहिए उन्होंने युवक-युवतियों को बताया कि उनकी दिनचर्या कैसी होनी चाहिए।

 

Post a Comment

0 Comments