पत्नी सोनम के साथ विवाह के बाद शिलांग घूमने निकले ट्रांसपोर्ट कारोबारी का शव 11 दिन बाद सोमवार को वेइसाडोंग के पास एक हजार फीट गहरी खाई में मिला पुलिस ने डिकंपोज हो चुके शव का मंगलवार को पीएम कराया शार्ट पीएम करने वाले डाक्टरों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, ऐसे में राजा की मौत में शिलांग पुलिस ने हत्या का केस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज किया है वहीं पत्नी सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है राजा का शव मिलने के बाद से ही परिवार की चिंताएं बढ गई हैं और अब सभी सोनम के सुरक्षित होने की दुआ कर रहे हैं वहीं राजा के शव का अंतिम संस्कार इंदौर में किया जाएगा संभवत आज शव शिलांग से इंदौर लाया जाएगा उधर सूत्रों के अनुसार सर्चिग आपरेशन जारी, इंदौर में आज होगा राजा का अंतिम संस्कार राजा की हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से होने की जानकारी सामने आ रही है पुलिस इस मामले में शीघ्र खुलासा करेगी विवाह के बाद ट्रासंपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ शिलांग घूमने के लिए गए थे।
0 Comments