कायस्थ समाज ने कथावाचक के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

छतरपुर। कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा पिछले दिनों भगवान श्री चित्रगुप्त पर की गई विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर देश भर में कायस्थ समाज के लोगों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। प्रदीप मिश्र के खिलाफ जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं और कायस्थ समाज के लोग उनके पुतले भी फूंक रहे है सरकार से कायस्थ समाज कथावाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ तत्काल कठोरतम कार्यवाही की माँग कर रहा है व्यापक विरोध के मद्देनज़र कथावाचक प्रदीप मिश्रा सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि यदि श्री चित्रगुप्त के ख‌लाफ़ उनकी टिप्पणी से किसी की भावनाओं को ठेस पहुँची है तो मैं माफी चाहता हूँ इस मसले को लेकर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला मुख्यालय में भी श्री चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश खरे के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कहा गया कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त के खिलाफ की गई अनर्गल टिप्पणी से मन की भावनाएँ आहत हुई हैं राज्यपाल से कथावाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की गई है।

Post a Comment

0 Comments