ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले में सभी मददगारों का स्वागत

नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध सातवें दिन में पहुंच गया है और इसी बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ा और वैश्विक संकेत देते हुए कहा है कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले में हर तरह की मदद का स्वागत है नेतन्याहू का यह बयानअमेरिका को जंग में एंट्री का खुला न्योता है हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया था कि अमेरिका ईरान-इजरायल जंग में अभी सीधे तौर पर नहीं उतरा है नेतन्याह ने यह भी दावा किया है कि इजरायल ने अब तक ईरान के 50 से अधिक मिसाइल लॉन्चर नष्ट किए जा चुके हैं इज्राइली पब्लिक ब्रॉडकास्टरधडूड को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा मैंने पहले कहा था कि हम मिडिल ईस्ट का चेहरा बदल रहे हैं अब मैं कहता हूं कि हम पूरी दुनिया का चेहरा बदल रहे हैं ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमला जारीअमेरिका को ऑफर नेतन्याहू ने कहा कि इज्रायल के पास ईरान के सभी परमाणु ठिकानों को ध्वस्त करने की पूरी क्षमता है लेकिन उन्होंनेअमेरिका सहित किसी भी सहयोगी के समर्थन का स्वागत किया नेतन्याहू ने कहा अगर कोई मदद करना चाहता है अमेरिका हो या कोई और हम उसका स्वागत करते हैं ट्रंप वही करेंगे जो अमेरिका के लिए अच्छा है और मैं वही करूंगा जो इजरायल के लिए जरूरी है जानकार इस बयान को संयुक्त सैन्य सहयोग के लिए खुला न्योता मान रहे हैं खासकर उस समय जब राष्ट्रपति ट्रंप भी ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य भूमिका के संकेत दे रहे हैं इजरायली अस्पताल पर ईरानी हमले के बाद तनाव चरम पर
गुरुवार को ईरानी मिसाइल हमले में इज्रायल के बेर्शेबा स्थित सोरोका अस्पताल को निशाना बनाया गया जिससे अस्पताल का एक हिस्सा जलकर खाक हो गया और 40 लोग घायल हो गए इजरायली रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज ने इस हमले के लिए सीधे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा ऐसा व्यक्ति जो अस्पतालों पर हमला करता है अब इस दुनिया में रहने का अधिकारी नहीं है।

Post a Comment

0 Comments