पहले दोस्ती फिर छात्रा से दो भाइयों ने किया दुष्कर्म

सीहोर l धर्म परिवर्तन के मामले प्रदेश में रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला सीहोर जिले के अहमदपुर से सामने आया है जहां एक कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म और धर्म बदलने के लिए दबाव बनाया जानकारी के अनुसार अहमदपुर थाना अंतर्गत एक युवती के साथ उसके घर के सामने रहने वाले मुस्लिम युवक ने पहले दोस्ती बढ़ाई फिर उसके साथ दुष्कर्म किया एक दिन आरोपी के भाई ने देखा तो उसने भी मासूम युवती को शोषण शुरू कर दिया उन्होंने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला और मना करने पर परिवार को मारने और फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी साथ ही मंदिर जाने और पूजा-पाठ करने से मना किया मुस्लिम धर्म अपनाने को बाध्य किया मामले की जानकारी विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को लगी, उनके हस्तक्षेप पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया छात्रा ने पुलिस को बयान में बताया कि मैं सीहोर की रहने वाली हूं भोपाल के एक कॉलेज में बीए सेकंड इयर की छात्रा हूं 2022 में घर के सामने रहने वाले जुबैर मंसूरी पिता रफीक मंसूरी ने दोस्ती का झांसा देकर उससे बातचीत शुरू कर दी कुछ समय बाद उसने युवती को अपने घर आने का दवाब बनाया युवती ने मना किया तो आरोपी जुबैर ने उसे धमकी दी कि अगर वह उसके घर नहीं आई तो वह दोस्ती के बारे में उसके घर वालों को बता देगा भयभीत छात्रा उसके घर चली गई जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया इसके बाद वह अपने वास्तविक रंग में आ गया और युवती को मुस्लिम धर्म अपनाने और पर्दे में रहने की नसीहत देने लगा।

Post a Comment

0 Comments