अरेंज मैरिज सही है फिर लगता रहा लव मैरिज सही है अब लगता है दोनों ही गलत है

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने राजा रघुवंशी मामले में बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को देखकर हमारे जैसे अविवाहित लोगों को डर लगता है पहले लगता था अरेंज मैरिज सही है फिर लगता रहा लव मैरिज सही है अब लगता है दोनों ही गलत है धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत में पत्नियों का तो बड़ा ट्रेंड चल रहा है नीले ड्रम वाली देवियाँ मिल रही है राजा और सोनम जैसे मामले सामने आ रहे है मेरे जैसे कुंवारे लड़को को शादी से डर लगने लगा है उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि पत्नियों के सामने बुद्धि और शक्ति दोनों नहीं चलती धीरेन्द्र कृष्ण ने ये बातें आस्ट्रेलिया में अपनी कथा के दौरान कही सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या में अपनी भूमिका को स्वीकार करते हुए बुधवार को अपना जुर्म कबूल कर लिया है सोनम ने कबूल कर लिया कि उसने तीन सुपारी किलर्स आकाश राजपूत विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार डाला था शादी के बाद ही सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारने का प्लान बना लिया था।


Post a Comment

0 Comments