खेलों में रुचि रखने वाले 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त करने का सुनहरा अवसर

सागर.डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के शारीरिक शिक्षा विभाग में सत्र 2023 से बैचलर ऑफ़ फिजीकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स बीपीईएस पाठयक्रम संचालित किया जा रहा है  बुंदेलखंड के ऐसे विद्यार्थी जो खेल में रुचि रखते हैं जो खेल के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उनके लिए विश्वविद्यालय में बीपीईएस का स्नातक पाठयक्रम संचालित है जिसके अंतर्गत स्नातक में 40 सीटें निर्धारित है वर्तमान में अभी उक्त पाठयक्रम में 50 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं  शारीरिक शिक्षा के स्नातकों के पास विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों की एक विस्तृत श्रृंखला होती है स्नातक पूरा करने के बाद स्नातकोत्तर और पीएचडी विश्वविद्यालयों कॉलेजों में शिक्षक और खेल अधिकारी और स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के रूप में नियुक्त होने के लिए योग्य होते हैं इन शैक्षणिक अवसरों के अलावा वे जिला खेल अधिकारी क्षेत्रीय खेल अधिकारी और केंद्र और राज्य सरकार के उपक्रमों में खेल विभाग में अन्य प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति के लिए भी योग्य होते हैं ये छात्र विभिन्न बलों में शामिल होने के लिए भी पात्र हैं उदाहरण के लिए सेना, पुलिस, बीएसएफ आदि वे शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान के क्षेत्र में उच्च अध्ययन यानी कोचिंग में डिप्लोमा एम.पी.एड.पीएचडी और डी.लिट करने के भी पात्र हैं पास आउट छात्र स्वास्थ्य क्लबों और आतिथ्य उद्योग में स्वास्थ्य फिटनेस विशेषज्ञ भी बन सकते हैं और वे अपना खुद का स्वास्थ्य क्लब शुरू कर सकते हैं
विभाग द्वारा बीपीईएस की कक्षाओं में नियमित रूप से शिक्षण कार्य सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक कक्षाओं में किया जाता है  पढ़ाई के साथ ही समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने एवं उन्हें आयोजित करने का भी अवसर मिलता है यह प्रदेश का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय है जिसमे किसी भी संकाय से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी को यूजीसी एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत शारीरिक शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में स्नातक पाठयक्रम की उपाधि प्राप्त करने अवसर मिल रहा है। 

Post a Comment

0 Comments