सर्पदंश एवं हार्ट अटैक के उपयोग होने वाले इंजेक्शन विकासखंड पर उपलब्ध कराने हेतु प्रासुक जैन ने उप मुख्यमंत्री मंत्री से की मांग

सागर! गुरुवार को सागर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिला प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला से भाजपा स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया एवं जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन के साथ ज्ञापन सौंप कर मांग की
ज्ञापन के माध्यम से प्रासुक जैन ने मांग की है कि वर्षा ऋतु में सर्पदंश एवं अन्य कीटदंश के मामलो में वृद्धि आती है जिसमें अधिकतर केस ग्रामीण स्तर पर दर्ज होते है परन्तु एण्टी स्नैक वीनम अस्व इंजेक्शन की उपलब्ध जिला मुख्यालय पर होती है जहाँ तक पहुँचने में समय लग जाता है जिस कारण पीड़ित के शरीर में जहर फेलने का खतरा बढ़ जाता है एवं जान जाने की खतरा बना रहता है इसी प्रकार हृदयाघात पक्षाघात की स्थिति में विकासखण्ड एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की दूरी जिला मुख्यालय से अधिक होने के कारण पीड़ित को समय पर उपचार नहीं मिल पाता एवं जान का खतरा होता है इसलिये कुछ आवश्यक जीवन रक्षक इंजेक्शन विकासखण्ड एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध कराया जाना अतिआवश्यक है चूँकि ये विदित है प्रत्येक केन्द्र पर वैक्शीनेशन की व्यवस्था होने के कारण रेफ्रीजेटर एवं कोल्ड सप्लाई चेन की उपलब्धता पहले से है इसलिये इसको शीघ्र प्रारंभ करने में कोई परेशानी नहीं होगी एवं ना ही शासन को इसका कोई आर्थिक भार होगा प्रदेश के सभी विकासखण्डो एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर एण्टी स्नैक वीनम अस्व इंजेक्शन एवं हृदयाघात हार्ट अटैक में आवश्यक जीवन रक्षक इंजेक्शन उपलब्ध कराने एवं इसके लिये स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश देने की मांग की है मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने विषय की गंभीरता देखते हुए अभिलंब सार्थक कार्यवाही हेतु आश्वासित किया है

Post a Comment

0 Comments