जिला सागर में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान एवं नशा मुक्ति पहल के अंतर्गत आज दिनांक 12 जून 2025 को थाना राहतगढ़ पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता अर्जित की गई
यह संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सागर विकास सहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में सम्पन्न की गई प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12.06.2025 की सुबह लगभग 04:30 बजे एसडीओपी राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह भदौरिया को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रायसेन की ओर से एक मारुति सुज़ुकी वेगनआर कार में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर सागर जिले की ओर लायी जा रही है सूचना की गंभीरता को भांपते हुए एसडीओपी भदौरिया ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए थाना राहतगढ़ पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर तत्परता से घेराबंदी कराई चेकिंग के दौरान संदिग्ध मारुति सुजुकी वेगनआर कार को रोकने का प्रयास किया गया किन्तु वाहन चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया वाहन की तलाशी लेने पर उसमें देशी लाल शराब से भरे कुल 32 कार्टून पाए गए जिनकी मात्रा 288 लीटर पाई गई अनुमानित बाज़ार मूल्य: ₹1,60,000/-मारुति सुज़ुकी वेगनआर वाहन क्रमांक सहित,अनुमानित मूल्य ₹1,50,000/-कुल जप्त सामग्री का मूल्य: ₹3,10,000/-पुलिस द्वारा मौके से संपूर्ण शराब एवं वाहन को विधिवत जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई है साथ ही फरार आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश की जा रही है
0 Comments