सागर।अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे के बाद सागर में भारतीय जनता पार्टी ने अगले आदेशों तक के लिए अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला को सागर भाजपा कार्यालय में मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्षो पर आधारित प्रियदर्शनी का उद्घाटन एवं प्रबुद्ध जन संगोष्ठी को संबोधित करना था, लेकिन हादसे की जानकारी मिलते ही जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यक्रम स्थगित की घोषणा की कार्यक्रम स्थगन की सूचना के पूर्व कार्यक्रम में शामिल होने पहुँच प्रबुद्ध जनों पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने भेंट की एवं विमान हादसे में दिवंगत गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी एवं सभी नागरिकों के लिए दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजली अर्पित की गई। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि अब अगले कार्यक्रमों की सूचना अलग से जारी की जाएगी।
इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी रानी कुशवाहा,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,विधायक,प्रदीप लारिया विधायक वीरेंद्र सिंह,प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम प्रभारी वृंदावन अहिरवार पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं उपस्थित रहें।
0 Comments