सागर। जिले की स्कूलों में भाड़े के शिक्षक रखने वाले पांच सरकारी शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का निर्णय लेने पर पूर्व गृहमंत्री,पूर्व सांसद,विधायक खुरई भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं मुख्य सचिव को पत्र लिख कर सागर कलेक्टर संदीप जी आर की प्रशंसा की है पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री के द्वारा सुशासन की दिशा में जो कार्य किए जा रहे प्रयासों को लेकर उनको धन्यवाद दिया है मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने लिखा है कि सागर कलेक्टर ने 10 शिक्षकों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने का अच्छा निर्णय लिया है सागर कलेक्टर द्वारा जनहित में लिया गया इस तरह का अच्छा निर्णय स्वागत योग्य कदम है पूर्व गृहमंत्री सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को लिखा है कि मैं आपका अभिनन्दन करता हूं कि आपके निर्देश पर शिक्षा में सुधार की दृष्टि से आपके इस निर्णय से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर में और सुधार होगा पत्र की प्रतिलिपियां उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ला,स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव अनुराग जैन तथा सागर कलेक्टर संदीप जी आर को भी भेजी गई हैं।
0 Comments